मुंबई

Mumbai News: मंडोवी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आए 2 युवक, कटकर मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। मुंबई-कोंकण मार्ग पर दिवा और नीलाजे स्टेशन के बीच दोनों को पटरी पार करते समय मंडोवी एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचल दिया।

Image

Mumbai News: मंडोवी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आए 2 युवक, कटकर मौत

ठाणे: जिले में लंबी दूरी की एक ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय एक युवक और 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की शिनाख्त की और उनके परिजनों को सूचित किया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो दिसंबर की सुबह मुंबई-कोंकण मार्ग पर दिवा और नीलाजे स्टेशन के बीच दो लोगों को पटरी पार करते समय मंडोवी एक्सप्रेस ट्रेन ने कुचल दिया।

ट्रेन के चालक से भी पूछताछ

अधिकारी ने बताया कि उनके शव रेल की पटरियों के पास पड़े मिले और वह दोनों दिवा के दातिवली आगासन इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने मंगलवार को दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मौत के असल कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जीआरपी की टीम ट्रेन के चालक से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article