Maharashtra: जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई। महाशिवरात्रि के बाद शुक्रवार मेले में कुछ युवकों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी से साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के बाद जलगांव में चल रहे मेले में खडसे की बेटी से साथ छेड़छाड़ हुई। मेले में आये कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raksha Khadse

केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी अपने दोस्तों के साथ कोथली गांव में एक यात्रा देखने गए थे। उनके साथ में सुरक्षा गार्ड भी थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों पर शक हुआ कि वे मंत्री की बेटी और उसकी सहेली के परिवार का वीडियो बना रहे हैं। शक के आधार पर सुरक्षा गार्ड ने युवक के हाथ से मोबाइल लेकर उसकी जांच की। जिससे नाराज होकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। जिससे घटनास्थल पर हडकंप मच गया।

End of Feed