मुंबई

ठाणे में 30 साल के शख्स ने नाबालिग से किया रेप, POCSO के तहत मामला दर्ज; दो गिरफ्तार

ठाणे में एक 17 साल की लड़की के साथ रेप के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता की मां के शिकायत में दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) मुकदमा चलाया जा रहा है-

Image

नाबालिग से रेप के मामले में दो गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Thane News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। लड़की से आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कलंबोली पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय कांबले ने बताया कि 30 साल के व्यक्ति पीड़िता को 19 सितंबर को करंजाडे इलाके में एक अन्य आरोपी (29)के घर लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

रेप केस में दो आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

आरोरपियों के खिलाफ केस दर्ज

भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article