मुंबई में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही, पहिए के नीचे आई स्कूटी, युवती की हुई मौत

साउथ मुंबई में हुए एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, 18 वर्ष की एक युवती की मौत ट्रक के पहिये से कुचले जाने के कारण हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

आजकल आए दिन सड़कों पर सावधानी न बरतने से, सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक ऐसा ही मामला साउथ मुंबई से सामने आया है , जहां ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़की की पहचान सिया छाजेड़ के रूप में हुई है जो अपनी दोस्त दिनिका बाफना के साथ स्कूटर पर पीछे बैठी थी। ऐसे में, जैसे ही वो सीपी टैंक सर्कल के पास पहुंचे वैसे ही एक ट्रक ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और युवती की स्कूटर फिसल गई, सिया ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। सिया को पहले सैफी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जे.जे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Truck driver crushes young girl in south mumbai

दक्षिण मुंबई में ट्रक ड्राइवर ने युवती को कुचला

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु), 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125(1) (मानव जीवन को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3 और 134(ए)(बी) के तहत भी कार्रवाई की गई है।

End of Feed