मुंबई

Mumbai में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर

मुंबई स्थित बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स शोरूम की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। 12 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी है।

Image

(फाइल फोटो)

मुंबई : बांद्रा पश्चिम इलाके में मंगलवार तड़के सुबह आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स शोरूम की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। दो दिनों में महानगर में तड़के लगी यह दूसरी बड़ी आग है। रविवार को बैलार्ड एस्टेट इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर वाली बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 4:10 बजे बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर मिली।

एक नागरिक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के बेसमेंट तक ही सीमित थी। अधिकारी ने बताया कि 12 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर हैं

और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। सुबह करीब 4:49 बजे दमकल विभाग ने आग को लेवल III तक बढ़ा दिया, जो अधिक गंभीर श्रेणी का संकेत है। नागरिक अधिकारी ने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article