मुंबई

मुंबई में आज फिर परेशान हुए यात्री, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, जानें वजह

Mumbai: मुंबई में मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर सिग्नल में आई खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई, जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Image

मध्य रेलवे की ट्रेन से सेवाएं हुईं प्रभावित

Mumbai News: मुंबई में एक बार फिर रेल सेवाएं प्रभावित हुई है। लेकिन इस बार निर्माण कार्य की वजह से नहीं बल्कि सिग्नल में खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर मंगलवार तड़के सिग्नल प्रणाली में खराबी आ गई, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ा। रेल सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि तड़के चार बजकर 55 मिनट पर पड़ोसी जिले ठाणे में दक्षिण की ओर जाने वाली ‘स्लो लाइन’ पर दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच आई खराबी के कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में 15 से 20 मिनट की देरी हुई। मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि खराबी आने के एक घंटे से अधिक समय बाद सुबह करीब छह बजे तक सिग्नल को ठीक कर दिया गया।

स्टेशन पर लगी भारी भीड़

अधिकारी ने बताया कि इस खराबी के कारण मध्य रेलवे की मुख्य लाइन की उपनगरीय रेलगाड़ियों और स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक यात्री ने बताया कि सेवाएं बाधित होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे में कसारा और रायगढ़ जिले में खोपोली और कर्जत तक है। मध्य रेलवे अपने उपनगरीय रेल नेटवर्क पर प्रतिदिन लगभग 1,800 रेल सेवाएं संचालित करता है। इसकी मुख्य लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर-उरण लाइन पर प्रतिदिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article