Sangli: महाराष्ट्र में MBBS छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म; तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में

विश्रामबाग पुलिस ने 18 मई की रात को MBBS छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो पीड़िता के क्लासमेट हैं और एक उनका दोस्त है। इन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Sangli MBBS Student Rape: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक 3rd ईयर की MBBS छात्रा से उसके दो क्लासमेट और उनके एक दोस्त द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इनकी उम्र 20-22 साल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को 27 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

crime against woman

MBBS छात्रा से गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में भेजे गए

महिला की शिकायत के अनुसार, यह घटना 18 मई को वनलेसवाड़ी में पुरुषों के किराए के अपार्टमेंट में हुई थी। उस दिन छात्रा और आरोपियों ने रात करीब 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने जाने की योजना बनाई थी। फिल्म देखने से पहले आरोपी छात्रा को एक फ्लैट में ले गए और नशीला पदार्थ पिलाया। जिसके बाद छात्रा को चक्कर आने लगे, इसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

End of Feed