मुंबई

Sangli: महाराष्ट्र में MBBS छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म; तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में

विश्रामबाग पुलिस ने 18 मई की रात को MBBS छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से दो पीड़िता के क्लासमेट हैं और एक उनका दोस्त है। इन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Image

MBBS छात्रा से गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में भेजे गए

Photo : Times Now Digital

Sangli MBBS Student Rape: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक 3rd ईयर की MBBS छात्रा से उसके दो क्लासमेट और उनके एक दोस्त द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इनकी उम्र 20-22 साल की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को 27 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला की शिकायत के अनुसार, यह घटना 18 मई को वनलेसवाड़ी में पुरुषों के किराए के अपार्टमेंट में हुई थी। उस दिन छात्रा और आरोपियों ने रात करीब 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने जाने की योजना बनाई थी। फिल्म देखने से पहले आरोपी छात्रा को एक फ्लैट में ले गए और नशीला पदार्थ पिलाया। जिसके बाद छात्रा को चक्कर आने लगे, इसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली छात्रा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं और कोर्ट ने आरोपियों को 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) के तहत अपराध के लिए आरोप लगाए हैं, जो सामान्य इरादे से सामूहिक बलात्कार को संदर्भित करता है। दोष सिद्ध होने पर, अपराध की सजा 20 साल से कम नहीं हो सकती।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार