अवैध बांग्लादेशी नागरिकों ने मुंबई के घरों में बनाई पैठ, मकान मालिकों पर एक्शन; फर्जी डॉक्यूमेंट से ऐसे ली एंट्री

ठाणे पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों को शरण देने पर मकान मालिकों पर भी कार्रवाई करेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन करवाएं। यदि सत्यापन नहीं कराया गया, तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मुंबई: देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण-उल्हासनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने बिना सत्यापन के इन्हें आवास प्रदान किया।

police mumbai

मुंबई पुलिस

मकान मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामलों में मकान मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन करवाएं। यदि सत्यापन नहीं कराया गया, तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

End of Feed