मुंबई

शिरडी डबल मर्डर: चाकू से वार करके साईं संस्थान के दो कर्मचारियों को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

Shirdi Double Murder: शिरडी में साईं संस्थान में काम करने वाले दो कर्मचारियों की कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

चाकू से वार करके साईं संस्थान के दो कर्मचारियों को उतारा मौत के घाट

Shirdi Double Murder: महाराष्ट्र के शिरडी में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों साईंबाबा संस्थान के कर्मचारी थे। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की हत्या

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब शिरडी साईं संस्थान के दोनों कर्मचारी और एक अन्य युवक सोमवार सुबह ड्यूटी के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान बदमाश आएं और उन तीनों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों को अलग-अलग स्थानों पर चाकू से वार किए गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक की पहचान सुभाष साहेबराव घोडे और नितीन कृष्णा शेजुल के रूप में की है। पुलिस ने बताया की सुभाष की हत्या कॉर्डोबा नगर चौक, नितिन की हत्या साकोरी शिव इलाके में की गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article