Thane Fire: भिवंडी में हरिहर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

ठाणे में भिवंडी तालुका के दापोडा स्थित हरिहर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में तैयार कपड़ों का स्टॉक रखा था। आग के कारण लाखों-करोड़ों का माल जलकर राख होने की आशंका है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Thane Warehouse Fire: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी तालुका से आग की बड़ी घटना सामने आई है। जहां दापोडा स्थित हरिहर कॉम्प्लेक्स के वेयरहाउस में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। इस घटना से गोदाम में भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं है।

Bhiwandi Fire

हरिहर कॉम्प्लेक्स के गोदाम में लगी आग

गोदाम में रखा था तैयार कपड़ो का स्टॉक

हरिहर कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग देर रात नंबर A-3 की पहली मंजिल पर स्थित गाला नंबर 112, 113 और 114 में रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गाला को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में टॉवेल, बेडशीट, ब्लैंकट और अन्य तैयार कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था।

End of Feed