Thane news: ठाणे में भाई-बहन बने फर्जी निवेश के शिकार, जालसाजों ने शेयर मार्केट का झांसा देकर ठगे 2.35 करोड़

महाराष्ट्र के ठाणे में साइबर ठगों ने एक भाई-बहन के साथ कथित तौर पर 2.35 करोड़ रुपये की ठगी की। जालसाजों ने एक ऐप के माध्यम से उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thane Cyber Crime: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में साइबर जालसाजों ने करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने एक ऐप के जरिए शेयरों में निवेश करने का झांसा देकर 46 वर्षीय महिला और उसके भाई से कथित तौर पर 2.35 करोड़ रुपये ठग लिए। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Cyber fraud

सांकेतिक फोटो (istock)

व्हाट्सऐप ग्रुप से शुरू हुआ खेल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता सोशल मीडिया के जरिए एक आरोपी के संपर्क में आए, जिसने उन्हें शेयर बाजार में निवेश के बारे में विशेषज्ञ सलाह देने का दावा करने वाले कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। उन्होंने बताया कि दोनों को उनके मोबाइल फोन पर एक फर्जी लिंक के जरिए एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और शेयर बाजार एवं आईपीओ निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का आश्वासन दिया गया।

End of Feed