महाराष्ट्र के जलगांव में तनाव.. गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के जलगांव में तनाव का माहौल है। दरअसल एक साल की बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने आरोपी को सजा देने के लिए पुलिस से उसकी कस्टडी मांगी। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं माने और लोगों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव के जामनेर तालुका में तनाव का माहौल है। यहां गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। जिससे 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की और भीड़ को तितर बितर किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है और दस लोगों को कस्टडी में भी ले लिया गया है।

Crime

एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

क्या है पूरा मामला

दरअसल जलगांव में एक व्यक्ति ने एक साल की मासूम को अगवा किया था। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी। जामनेर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गई। इन लोगों ने पुलिस से आरोपी की कस्टमी मांगी, ताकि उसे सजा दे सके। पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इन लोगों ने पुलिस की बात नहीं सुनी। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया।

End of Feed