Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव के जामनेर तालुका में तनाव का माहौल है। यहां गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। जिससे 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज की और भीड़ को तितर बितर किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है और दस लोगों को कस्टडी में भी ले लिया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल जलगांव में एक व्यक्ति ने एक साल की मासूम को अगवा किया था। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी। जामनेर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गई। इन लोगों ने पुलिस से आरोपी की कस्टमी मांगी, ताकि उसे सजा दे सके। पुलिस ने भीड़ को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन इन लोगों ने पुलिस की बात नहीं सुनी। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान
लोगोंकी भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। आगजनी और पथराव के चलते 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस हिंसा में शामिल 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जामनेर में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।
