मुंबई

अब उद्धव ठाकरे के करीबी ने की फडणवीस से मुलाकात, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट के एक नेता ने सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात राज्य विधानसभा परिसर में हुई। देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले उद्धव गुट के नेता और कोई नहीं, बल्कि बांद्रा ईस्ट से विधायक वरुण सरदेसाई हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में जीशान सिद्दीकी को हराया था।

Image

बांद्रा ईस्ट से विधायक वरुण देसाई

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट के एक नेता ने सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात राज्य विधानसभा परिसर में हुई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के कई नेताओं की सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ हुई कई बैठकों के बीच यह घटनाक्रम नया है।

किसने की फडणवीस से मुलाकात?

देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले उद्धव गुट के नेता और कोई नहीं, बल्कि बांद्रा ईस्ट से विधायक वरुण सरदेसाई हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में जीशान सिद्दीकी को हराया था। वरुण सरदेसाई ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट से जुड़े लंबित मुद्दों खासकर आवास और मलिन बस्ती पुनर्वास के संबंध में यह मुलाकात की।

वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद से विपक्षी दल और मुख्यमंत्री के बीच बैठकों की संख्या में वृद्धि हुई है। नागपुर में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिसंबर में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने फडणवीस से मुलाकात की थी। वरुण सरदेसाई उद्धव ठाकरे के भतीजे हैं और पहली बार विधायक बने हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article