ठाणे में तेज रफ्तार का कहर; बेकाबू कार ने कई दो पहियां वाहनों को मारी टक्कर, 4 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में अंबरनाथ इलाके के पुल पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू कार के कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी हुई है।

Thane Road Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। अंबरनाथ पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अचानक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रहे कई दोपहिया वाहनों को टकरा गई। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन बाइक सवार और कार का चालक शामिल है।

Uncontrolled Car Creates Havoc in Thane

ठाणे में बेकाबू कार ने मचाई तबाही

हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार फ्लाईओवर से उछलकर नीचे जा गिरा और उसकी वहीं मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई है।

End of Feed