Mock Drill Rehearsal in Mumbai: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार को एक मॉक ड्रिल रिहर्सल की। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम, अपने खोजी कुत्तों, हाईटैक गैजेट्स और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ मॉक ड्रिल रिहर्सल करती नजर आई। आरपीएफ की टीम उपकरणों से लैस होकर प्लेटफार्मों और ट्रेन के कोच के अंदर तलाशी ली।
कल होने वाली मॉक ड्रिल के लिए रिहर्सल
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा, “यह रेलवे स्टेशन काफी अहम है, इसलिए हम यहां हमेशा सतर्क रहते हैं। कल मॉक ड्रिल है, इसलिए हम उसकी एक रिहर्सल कर रहे हैं। GRP और RPF की टीमें हर जगह तैनात हैं।” वहीं RPF के सहायक सुरक्षा आयुक्त रंजीत कुमार बेजबरुआ ने भी बताया कि यह रिहर्सल बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल के लिए है।
महाराष्ट्र के 16 शहरों में कल होगी मॉक ड्रिल
केंद्रीय सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्दश के अनुसार कल यानी 7 मई को देशभर में 244 जिलों में मॉक ड्रिल होगी। जिसमें महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे समेत 16 शहर शामिल हैं। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में खासतौर पर हवाई या अन्य हमलों से निपटने के लिए तैयार करना है।
