Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को वीडियो कॉल पर खुद को पुलिसकर्मी बनकर धमकी देने वाले एक जालसाज ने 3.57 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी कर ली। अपराधियों ने पुलिस बनकर वीडियो कॉल किया बैंक कर्मचारियों को डरा-धमका कर अगलअ-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नकली पुलिसकर्मी बन ऐंठे 3.57 करोड़
पुलिस के अनुसार, उल्हासनगर निवासी 74 साल से पीड़ित को हाल ही में ‘व्हाट्सएप’ पर एक व्यक्ति का ‘वीडियो कॉल’ आया, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसकी एक अन्य व्यक्ति से बात कराई। सेंट्रल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जालसाज ने पीड़ित को धमकाया और उससे अलग-अलग बैंक खातों में 3.57 करोड़ रुपये स्थानांतरित करवा लिए।
पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इनपुटः भाषा
