मुंबई

आज मुंबई बारिश से पानी-पानी, घर से ही पूरी तैयारी करके निकलें

मायानगरी मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। आसमान में सुबह से ही काले बादलों का साया है। ठाणे और कल्याण सहित शहर के कई इलाकों में सुबह झमाझम बादल बरसे भी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश होगी।

Image

मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी

Photo : Twitter

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण तट, और गोवा के साथ ही कर्नाटक में भी भारी बारिश होगी। मुंबई के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार 20 मई की रात को भी काफी बारिश हुई है।

आज यानी बुधवार 21 मई को सुबह-सुबह भी मुंबई के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। ठाणे, कल्याण आदि इलाकों में सुबह-सुबह जमकर बारिश हुई।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मुंबई में आज पूरे दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सके अलावा थंडरस्टॉर्म की भी चेतावनी दी गई है। मुंबई के आसमान में इस समय सुबह 11.30 बजे जब यह खबर लिखी गई है, तब भी काफी घने काले बादलों का साया है। जो दिन में झमाझम बारिश की चेतावनी दे रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में मंगलवार रात भारी बारिश के साथ ही बिजली कड़कने और वज्रपात की भी खबरें हैं। IMD के अनुसार आज मुंबई और शहर के उपनगरीय इलाकों में दिनभर आसमान में बादलों का साया रहेगा।

पूरे पश्चिमी घाट में भारी बारिश के चेतावनी के बाद इंडिगो एयरलाइन्स ने ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम और बारिश के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और उड़ाने बाधित हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article