मुंबई: मोटर वाहन अधिनियम केंद्र सरकार से पारित हो चुका है, इसके मुताबिक हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर को सात साल की सजा का प्रावधान किया गया है। साथ ही सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कानून के विरोध में देशभर में रोडवेज बस ड्राइवर और ट्रक चालक हड़ताल कर विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र में भी ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। आज से तीन दिवसीय हड़ताल है। इसी बीच नवी मुंबई में गुस्साए ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम कर पुलिस के सिपाहियों को लाठी डंडे लेकर दौड़ाते नजर आए।
मुंबई में चक्का जाम
रोडवेज चालक सड़क पर उतरे
भारत सरकार की ओर से पारित नए सड़क कानून के लागू होने पर ट्रांसपोर्ट यूनियन और टैक्सी यूनियन के चालकों में आक्रोश है। इसके विरोध में ट्रक और रोडवेज चालक सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने सड़क और डिवाइडर पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। इसी बीच नवी मुंबई में हालात बेकाबू नजर आए। जहां जाम खुलाने पहुंचे पुलिस पर आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने हमला बोल दिया।
ट्रक ड्राइवरों ने पुलिस पर बोला हमला
नवी मुंबई में बेलापुर हाईवे को ब्लॉक करने की कोशिश की गई। एनआरआई पुलिस ने सैकड़ों ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। पनवेल सायन हाईवे को कुछ ट्रक ड्राइवरों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है और भारी ट्रैफिक जाम हो गया है, पुलिस भी इससे जूझ रही है। दिया। इसी बीच नवी मुंबई में हालात बेकाबू नजर आए। जहां जाम खुलाने पहुंचे पुलिस पर आक्रोशित ट्रक ड्राइवरों ने हमला बोल दिया। नाराज ड्राइवरों ने लाठी डंडे लेकर सिपाहियों को दौड़ा लिया और जमकर पथराव भी किया।
