डोंबिवली मर्डर मिस्ट्री सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर सूटकेस में भरा शव; गिरफ्तार

मुंबई से सटे डोंबिवली में सूटकेस में मिली महिला की लाश के मामले में आरोपी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह महिला के साथ पिछले 5 साल से रह रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ।

Mumbai Crime News: मुंबई से सटे डोंबिवली में शनिवार को सूटकेस में एक महिला की लाश मिली थी। ठाणे पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने पीड़ित के लिव इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला 3 महीने की गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में पैक कर दिया और उसे नाले में फेंक दिया।

Mumbai crime

लिव पार्टनर पर महिला की हत्या का आरोप

सीसीटीवी वीडियो से खुला हत्या का राज

मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी लाश से भरा बैग पैदल ले जाते हुए नजर आ रहा है। इस सीसीटीवी वीडियो से भी इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या की। जिसके बाद उसने शव को सूटकेश में भरकर घर में रखा था। जब वह सूटकेस को नाले में फेंकने ले जा रहा था। तभी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

End of Feed