मुंबई

POCSO Case: पुलिस ने एकता कपूर और उनकी मां को 24 अक्टूबर को पेश होने को कहा

Ekta Kapoor News: अल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने कहा कि कंपनी द्वारा नाबालिगों को शामिल करने का कोई भी संदर्भ सही नहीं है।

Image

फिल्म निर्माता एकता कपूर

फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को एक वेब सीरीज के दौरान नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले के संबंध में 24 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जांच का सामना करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

अल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी बयान के अनुसार, शोभा और एकता दैनिक संचालन में शामिल नहीं हैं। अलग-अलग टीम विषय-वस्तु रणनीति में शामिल हैं।एकता की अल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में, अल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड ('कंपनी') ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वे कानूनों का पालन करते हैं।

बयान में यह भी कहा गया कि शोभा और एकता कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में शामिल नहीं हैं तथा विषय-वस्तु रणनीति के लिए अलग-अलग टीम हैं।‘अल्ट बालाजी’ की वेब सीरीज “गंदी बात” के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अनुचित दृश्यों के कथित प्रसारण के संबंध में एकता, शोभा और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला वेब सीरीज के सीजन छह से जुड़ा है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के बोरीवली निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य प्रसारित किए गए थे। उन्होंने कहा कि विवादास्पद एपिसोड का फिलहाल ‘अल्ट बालाजी’ ऐप पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article