मुंबई

'समस्या के वक्त लोग हमें याद करते हैं, पर वोट... ', नए साल के मौके पर राज ठाकरे का फूटा गुस्सा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि जब लोग किसी समस्या का समाधान चाहते हैं तो वे उनकी पार्टी के पास आते हैं, लेकिन चुनाव के दिन इसे नजरअंदाज कर देते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के 20 नवंबर को हुए चुनाव में मनसे ने 288 विधानसभा सीट में से 125 सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे कोई सीट नहीं मिली।

Image

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फोटो साभार: @RajThackeray)

Photo : Twitter

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि जब लोग किसी समस्या का समाधान चाहते हैं तो वे उनकी पार्टी के पास आते हैं, लेकिन चुनाव के दिन इसे नजरअंदाज कर देते हैं।

राज ठाकरे का फूटा गुस्सा

ठाकरे ने नए साल पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणामों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि वह जल्द ही उनसे बात करेंगे तथा भविष्य के कदम पर व्यापक दिशा-निर्देश देंगे।

उन्होंने कहा, ''...कुछ चीजें नहीं बदली हैं...लोग हर समस्या के समाधान के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को याद करते हैं, लेकिन वोट देते समय इसे नजरअंदाज कर देते हैं।''

एक भी सीट नहीं जीत सकी मनसे

महाराष्ट्र विधानसभा के 20 नवंबर को हुए चुनाव में मनसे ने 288 विधानसभा सीट में से 125 सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे कोई सीट नहीं मिली। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी मुंबई के माहिम से हार गए।

ठाकरे ने यह भी दावा किया कि चुनाव नतीजों के कुछ ही हफ्ते बाद राज्य में मराठी भाषियों का 'उत्पीड़न' शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि मनसे इन मामलों में कदम उठाएगी और उसने वैसा किया। मनसे प्रमुख ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि ‘मराठी मानुस’ का इस्तेमाल केवल वोट के लिए किया जा रहा है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article