देश

महाराष्ट्र के जलगांव में 2 गुटों के बीच पथराव-आगजनी, लगाया गया कर्फ्यू

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव में शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन चालक ने हॉर्न बजाया, जिससे लोग नाराज हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कहासुनी के बाद यह विवाद मारपीट में बदल गया और जल्द ही इसने पथराव और आगजनी का रूप ले लिया। गुस्साई भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया।

Image

जलगांव में भड़की हिंसा

Photo : Twitter

Jalgaon News: महाराष्ट्र के जलगांव जिला स्थित पलाधी गांव में बीती रात दो गुटों के बीच टकराव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह विवाद वाहन के हॉर्न बजाने को लेकर शुरू हुआ। कथित तौर पर विवाद तब शुरू हुआ जब शिवसेना मंत्री गुलाबराव पाटिल के परिवार को ले जा रहे वाहन चालक ने हॉर्न बजाया, जिससे लोग नाराज हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कहासुनी मंगलवार साढ़े नौ बजे के यह विवाद मारपीट में बदल गया और जल्द ही इसने पथराव और आगजनी का रूप ले लिया। गुस्साई भीड़ ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया।

25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद जलगांव के विभिन्न इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जलगांव एएसपी कविता नेरकर ने बताया कि गांव में अब किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा ना हो इसके लिए बुधवार शाम तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही गांववालों से अपील की गई कि कोई भी कानून के खिलाफ ना जाए। अगर कोई भी कानून के खिलाफ गया, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। मौके पर स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। पुलिस की तरफ से हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखी जा रही है। इस मामले में अब तक 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले परभणी शहर में भी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने रखी संविधान की प्रति फाड़े जाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी। सभी दुकानों पर पथराव किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article