मुंबई

Operation Sindoor के जश्न में नागपुर में निकली मशाल रैली, गूंजा सेना के शौर्य का जयघोष

Torch rally in Nagpur: ऑपरेशन सिंदूर के बाद नागपुर में लोगों ने भारतीय सेना के समर्थन में मशाल रैली निकाली। इस दौरान भारत माता के जयघोष में नारे भी लगे। सिर्फ नागपुर ही नहीं बल्कि देशभर में लोग ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जश्न मना रहे हैं।

Image

नागपुर में मशाल रैली

Photo : ANI

Torch rally in Nagpur: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में लोग अलग-अलग तरीके से अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। नागपुर में भी लोगों ने भारतीय सेना की वीरता का जश्न मनाने के लिए भव्य मशाल रैली निकाली। इस दौरान इस दौरान भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगे और भारत माता के जयघोष में भी नारे गूंजे।

नागपुर में मशाल रैली के दौरान एक शख्स ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि भारत सरकार ने देश की जनता से वादा किया थावासियों से वादा किया था। भारतीय सेना ने बता दिया कि पहली बार हमने घुसकर हमला किया, दूसरी बार हवाई हमले के जरिए हमला किया और इस बार हमने इस प्रकार हमला किया कि सिर्फ पीओके में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में जहां भी आतंकवादी छिपे होंगे, हम वहां मारेंगे। शख्स ने आगे कहा कि भारत का युद्ध जब भी पाकिस्तान से हुआ, हमारी सेना हमेशा जीती। इस बार भारत सरकार ने सेना को खुली छूट दी। भारतीय सेना देश के नागरिकों को परेशान करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को खत्म करने के लिए तैयार है।

शख्स ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम शायद यह संदेश देने के लिए रखा गया है कि भले ही हम सिंदूर वापस न ला पाएं, लेकिन हम अपनी बहनों और बेटियों की मांग से इसे पोंछने वालों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिंदूर में दो शब्द हैं - सिंध और दूर, जिसका मतलब है कि सिंध को उनसे (पाकिस्तान) अलग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमने न केवल 22 अप्रैल को हमले के पीड़ितों के लिए कैंडल मार्च निकाला, बल्कि आज हम भारतीय सेना के समर्थन में मशाल रैली भी निकाल रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article