मुंबई में Pushpa 2 की स्क्रीनिंग के दौरान लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई में पुष्पा 2 फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गेटी गैलेक्सी थियेटर में एक व्यक्ति ने कुछ पदार्थ स्प्रे कर दिया। जिस कारण थियेटर में मौजूद कुछ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लोगों को गले में जलन, उल्टी और खांसी की शिकायत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pushpa 2 Film Screening Mumbai: मुंबई के बांद्रा स्थित गेटी गैलेक्सी थियेटर में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। थियेटर में एक अज्ञात शख्स ने कुछ पदार्थ स्प्रे कर दिया। जिससे कुछ लोगों को गले मे जलन, खांसी और उल्टी की शिकायत हुई। इस घटना के चलते फिल्म का शो 15-20 मिनट तक रुका रहा।

Pushpa 2 theater

थियेटर में लोगों की बिगड़ी तबीयत

10 बजे के शो में हुई घटना

बांद्रा के गेटी गैलेक्सी थियेटर में यह घटना रात 10 बजे के पुष्पा 2 फिल्म के शो में हुई। इस घटना जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर थियेटर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इससे पहले हैदराबाद में भी एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो चुका है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed