मुंबई

CM पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने गोमाता से लिया आशीर्वाद, कुछ ही देर में शुरू होगा समारोह

सीएम पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने राज्यमाता गोमाता की पूजा की और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल पड़े।

Image

गोमाता से देवेंद्र फडणवीस ने लिया आशीर्वाद।

Photo : Times Now Digital

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह होना है। देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगल सीएम बनेंगे। सीएम पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने राज्यमाता गोमाता की पूजा की और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल पड़े। कुछ ही देर में उनका शपथ ग्रहण होना है। उनके साथ अजित पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र में आज शपथ ग्रहण

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि शिंदे और राकांपा प्रमुख अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दोपहर में सामंत द्वारा की गयी घोषणा से नयी महायुति सरकार में शिंदे की भूमिका को लेकर छायी अनिश्चितता दूर हो गयी है।

अटकलों पर लगा विराम

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट करने से पहले राजभवन के बाहर सामंत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हमने देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में चर्चा की जिन्होंने हमें इस बात की पुष्टि करते हुए एक पत्र दिया है कि शिंदे उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ (शपथ ग्रहण में) शामिल होंगे। मैं इसे राज्यपाल को सौंपने आया हूं।’’

महायुति को मिली बंपर जीत

पिछली महायुति सरकार में मुख्यमंत्री रहे शिंदे कथित रूप से प्रसन्न नहीं थे क्योंकि उन्हें यह पद सहयोगी दल भाजपा के लिए छोड़नी पड़ा। वह उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर अनिच्छुक थे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए और 23 नवंबर को परिणाम आए। इसके बाद दो हफ्ते तक चली गहन बातचीत से नई सरकार के गठन की रूपरेखा सामने आई। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा, शिवसेना और रांकपा के गठबंधन महायुति के पास 230 सीट हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article