Pushpa 2 Film Screening Mumbai: मुंबई के बांद्रा स्थित गेटी गैलेक्सी थियेटर में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। थियेटर में एक अज्ञात शख्स ने कुछ पदार्थ स्प्रे कर दिया। जिससे कुछ लोगों को गले मे जलन, खांसी और उल्टी की शिकायत हुई। इस घटना के चलते फिल्म का शो 15-20 मिनट तक रुका रहा।
10 बजे के शो में हुई घटना
बांद्रा के गेटी गैलेक्सी थियेटर में यह घटना रात 10 बजे के पुष्पा 2 फिल्म के शो में हुई। इस घटना जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर थियेटर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इससे पहले हैदराबाद में भी एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो चुका है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हैदराबाद के थिएटर में भगदड़ मची
हैदराबाद में बुधवार 4 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे संध्या थियेटर में पुष्पा 2 फिल्म के प्रीमियर शो में भगदड़ मच गई। थिएटर में फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी पहुंचे थे। जहां एक्टर अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे भगदड़ मचने से एक महिला और उसका बेटा नीचे गिर गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
