Raigad Accident News: पनवेल में पलटी यात्रियों से भरी बस, 26 लोग घायल, हादसे में एक की मौत

Raigad Accident News: रायगढ़ के पनवेल इलाके में ओमकार ट्रैवल्स यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Raigad Accident News: महाराष्ट्र के पनवेल में रविवार देर रात कर्नाळा खिंड घाट में एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक प्राइवेट यात्री बस पलट गई। हादसे का शिकार हुई ओमकार ट्रैवल्स बस में कुल 49 यात्री सवार थे। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक यात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमोल तळवलकर के रूप में हुई है।

Accident News

पनवेल में पलटी यात्रियों से भरी बस

अनियंत्रित होकर पलटी बस

यह प्राइवेट बस मुंबई से कोकण (रत्नागिरी/सिंधुदुर्ग) की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यहां रात करीब 11 बजे कर्नाळा घाट में उतरते समय बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। बस में फंसे लोगों को तुरंत निकालने का कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों को इलाज जारी है।

End of Feed