मुंबई

Mumbai Showroom Fire: पेडर रोड के कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग, दो दर्जन लोगों को किया रेस्क्यू, आग बुझाने का कार्य जारी

Mumbai Showroom Fire: मुंबई के पेडर रोड में स्थित शांति बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कपड़ा शोरूम में आग लग गई। इस हादसे में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दो दर्जन लोगों के रेस्क्यू किया और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।

Image

पेडर रोड के कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग

Mumbai Showroom Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पेडर रोड इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कपड़े के शोरूम में लगी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान ऊपरी मंजिल में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। दमकल की टीम ने 24 लोगों का रेस्क्यू किया है।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेडर रोड पर स्थित शांति बिल्डिंग में आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। आग की सूचना मिलते ही बिल्डिंग में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना स्थल पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी ई. बी. माटले ने बताया कि "आग सुबह 6.30 बजे के करीब लगी। ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का शोरूम मौजूद है, जिसमें आग लगी है। यह शोरूम बंद था। ग्लास डोर को तोड़कर जवानों द्वारा आग बुझाई गई। बिल्डिंग की छत से 19, पहली मंजिल से 5 लोगों और कुछ जीवों को रेस्क्यू किया गया है। शोरूम बंद होने के कारण अंदर प्रवेश करने में मुश्किल हुई। आग पूरी तरह बुझ चुकी है। कूलिंग ऑपरेशन जारी है और अभी स्थिति सामान्य है।"

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article