पहलगाम में आतंकियों ने पिता को मारी थी गोली, बेटे ने किया कमाल; 10वीं में हासिल किए इतने अंक

पहलगाम आतंकी हमले में पिता को खोने वाले महाराष्ट्र के ध्रुव हेमंत जोशी ने 10वीं बोर्ड एग्जाम में 80% नंबर से सफलता हासिल की। लेकिन इस सफलता की शाबाशी देने के लिए ध्रुव के पिता का हाथ उसके सिर पर नहीं है। ध्रुव अपनी परीक्षा के बाद परिवार के साथ छुट्टियों में जम्मू-कश्मीर गया था। जहां पहलगाम आतंकी हमले उसके पिता शहीद हो गए।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर किसी को झकझोर दिया। इस हमले ने ठाणे के 16 वर्षीय ध्रुव जोशी के सिर से पिता का साया छीन लिया। पहलगाम हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों में ध्रुव जोशी के पिता हेमंत जोशी भी शामिल हैं। हेमंत जोशी के बेटे का मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया है। जिसमें ध्रुव 80 प्रतिशत अंक के साथ पास हुआ है। लेकिन इस सफलता का जश्न मनाने के लिए उसके पिते ध्रुव के साथ मौजूद नहीं थे। ध्रुव अपनी बोर्ड परीक्षा के बाद परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गया था। जहां इस आतंकी हमले में उसने अपने पिता को खो दिया।

students

सांकेतिक फोटो

डॉक्टर बनना ध्रुव का सपना

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हेमंत जोशी के बेटे ध्रुव जोशी ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। जिसके बाद वह छुट्टियों में अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गया था। ध्रुव 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत नंबरों से सफल हुआ है। वह ओमकार इंटरनेशनल स्कूल का छात्र है। 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद अब ध्रुव साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहता है। उसका सपना है कि वह बड़े होकर डॉक्टर बने।

End of Feed