मुंबई

महाराष्ट्र के बीड में क्रूर पिता का अमानवीय चेहरा: मासूम बेटी के साथ जानवरों जैसा सलूक

महाराष्ट्र के बीड में एक बेहद क्रूर मामला सामने आया है। नशे की लत के शिकार पिता ने अपनी मासूम बच्ची को रस्सियों से बांधकर बाड़े में रखा और जानवरों जैसा सलूक किया।

Image

मासूम बच्ची को पिता ने पुलिस के कब्जे से मुक्त कराया।

मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई कस्बे में एक बेहद अमानवीय मामला सामने आया है जिसमें पिता ने अपनी बेटी के साथ जानवरों जैसा सलूक किया और उसे जानवरों के बाड़े में बांधकर रखा। मासूम बच्ची की मां की मौत के बाद पांच वर्षीय बेटी के साथ पिता ने जानवरों जैसा सलूक किया है और इस घटना के सामने आने के बाद जिसने भी सुना वो सन्न रह गया।

बेटी मानसिक तौर पर ठीक नहीं कहते हुए उसके पिता ने अमानवीय व्यवहार किया और नशे के आदी पिता ने अपनी बेटी के पैरों को रस्सियों से बांधकर उसे पशु बाड़े में बंद कर दिया था। जानवरों की तरह ही उसे केले और तरबूज के छिलके खाने के लिए देता था। हालांकि पड़ोस की एक महिला ने बच्ची की चीखें सुनीं और बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी दी जिसके बाद बच्ची को मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया ।

13 मई को पड़ोसी महिला ने जानवर बांधने वाले कमरे से आ रही रोने की आवाज सुनी और जाकर देखा तो एक बच्ची रस्सी से बंधी हुई रो रही थी ।

बच्ची को अनाथालय जाया गया। अनाथालय ने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिती और पुलिस को दी । इस घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है, उसकी तलाश जारी है ।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article