Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले के बाद मुंबई से हरिद्वार तक अलर्ट; टूरिस्ट हेल्पलाइन नंबर जारी; शंका होते ही तुरंत घुमाएं फोन

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देशभर में अलर्ट जारी है। मुंबई से लेकर हरिद्वार तक रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हवाई अड्डों पर गहन चेकिंग जारी है। मुंबई में जिला नियंत्रण कक्ष और श्रीनगर में टूरिस्ट हेल्प डेस्क बनाकर टूरिस्ट हेल्पलाइन फोन नंबर जारी किए गए हैं।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिससे पर्यटन वाले राज्यों में भी विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुंबई जिला प्रशासन ने संभावित पर्यटक प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के लिए आपातकालीन हेल्प डेस्क की स्थापना की है। जिला प्रशासन ने मुंबई शहर और जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनका कोई रिश्तेदार या परिचित जम्मू-कश्मीर में है, तो वे तुरंत नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Pahalgam terror attack

(फाइल फोटो)

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष, मुंबई: 022-22664232, हेल्पलाइन: 8657106273, 7276446432, श्रीनगर में टूरिस्ट हेल्प डेस्क: 0194-2483651, 0194-2457543 फोन नंबर जारी किए गए हैं।

End of Feed