Maharashtra में अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी गिरफ्तार, अब तक इतने लोग आए ATS के शिकंजे में

Illegal Bangladeshi in Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज के साथ ये लोग महाराष्ट्र में रह रहे थे। विशेष अभियान के तहत दिसंबर में 19 मामलों में 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Illegal Bangladeshi in Maharashtra: महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई, ठाणे और राज्य के तीन अन्य जिलों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 16 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने स्थानीय पुलिस की मदद से पिछले चार दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर से बांग्लादेश के नौ नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

arrested

सांकेतिक फोटो

दिसंबर में 43 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

आरोपियों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिन्होंने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत पांच मामले दर्ज किए हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही एटीएस ने विशेष अभियान के तहत पिछले महीने 19 मामलों में 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। ठाणे जिले में एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को मनकोली क्षेत्र में प्रेरणा कॉम्प्लेक्स स्थित एक गोदाम पर छापा मारा और वहां बांग्लादेश के सात व्यक्तियों को काम करते हुए पाया।

End of Feed