रातभर हाईवे पर फंसे रहे लोग
यह घटना 29 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वाशिम जिले के मालेगांव और वनोजा टोल प्लाजा के बीच हुई। जहां सड़क पर पड़े लोहे के बोर्ड ने 50 से ज्यादा गाड़ियों को पंचर कर दिया। इस घटना में चार पहिया वाहन और मालवाहक ट्रक भी बोर्ड के ऊपर से गुजरने से पंचर हो गई। घटना के बाद लंबें समय तक लोगों को कोई सहायता नहीं मिली। जिस कारण रातभर वे हाईवे पर फंसे रहे। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि सड़क पर बोर्ड गलती से गिरा या इसे जानबूझकर फेंका गया है।
जून में समृद्धि हाईवे पर हुआ भीषण हादसा
समद्धि महामार्ग सिक्स लेन और 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। मुंबई और नगारपुर को जोड़ने वाले देश की सबसे लंबी ग्रीनफील्ड सड़क परियोजनाओं में से एक है। इस हाईवे पर 50 से ज्यादा गाड़ियों के एक समय पर पंचर होने की यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब यह हाई-स्पीड कॉरिडोर पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले जून में भी समृद्धि राजमार्ग पर भीषण हादसा हुआ था। जालना जिले कदवांची गांव के पास समृद्धि महामार्ग पर दो कारों की टक्कर हो गई थी। जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए।
