मुंबई

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत; सात घायल

सोलापुर जिले के अक्कलकोट तालुका में एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को गम में डुबो दिया है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image

घटनास्थल की फोटो।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग तीर्थ यात्रा पर निकले थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। यह हादसा अक्कलकोट तालुका में हुआ है, जहां दो पुरुषों और दो महिलाओं सहित 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।

स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर

जानकारी के अनुसार, अक्कलकोट में दर्शन के लिए गंगापुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु नांदेड़ जिले के रहने वाले थे। अक्कलकोट पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत अक्कलकोट पब्लिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article