मुंबई

New Year 2025: मुंबई में नए साल के जश्न के मौके पर ट्रैफिक तोड़ने वालों से वसूला गया 89 लाख रुपये जुर्माना

31st की नाइट नए साल के जश्न के मौके पर मुम्बई में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर अपने अलावा दूसरों के जीवन को खतरा में डालनेवाली 17800 अनियंत्रित वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी करवाईनियमों के उलंघन करनेवालों के खिलाफ ई-चालान की कार्यवाही की गई

Image

मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन (फाइल फोटो)

मुंबई यातायात पुलिस ने शहर में नए साल के जश्न के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए 17,800 वाहन चालकों से 89.19 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या से बुधवार तड़के तक अभियान चलाया। यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने, यातायात में बाधा डालने, बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने, लालबत्ती पार करने और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि वाहन चालकों पर गति सीमा उल्लंघन, बिना सीट बेल्ट पहने चार पहिया वाहन चलाने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए भी जुर्माना लगाया गया।अधिकारी ने कहा कि यातायात पुलिस ने यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं से ई-चालान के जरिए 89,19,750 रुपये का जुर्माना वसूला।

Traffic challan mumbai

Traffic challan mumbai

गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, बांद्रा बैंडस्टैंड और जुहू चौपाटी समेत मुंबई के प्रमुख स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा की गयी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article