Naxalites Killed In Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी समूहों की मौजूद हैं। जिनकी खोज के लिए CRPF और C60 कंमाडो के साथ मिलकर गुरुवार की दोपहर से एक ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी ऑपरेशन के तहत आज, शुक्रवार को 4 नक्सलियों को ढेर किया गया। नक्सलियों के पास से कई हथियार और कुछ संवेदनशील चीजें बरामद हुई हैं।
गढ़चिरौली में चार नक्सली ढेर (सांकेतिक तस्वीर)
कई चीजें हुई हैं बरामद
गढ़चिरौली पुलिस ने यह जानकारी दी कि शुक्रवाक को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार कट्टर माओवादी ढेर हुए हैं। माओवादियों के शवों को जब्त कर लिया गया है। इनके पास से एक ऑटोमेटिक सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो 303 राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी, कैंपिंग सामग्री, नक्सली साहित्य जैसी चीजें भी जब्त हुई हैं।
दो घंटे तक चलती रही गोलीबारी
पुलिस को हाल ही में खोले गए FOB कवांडे के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी समूहों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर, एडिशनल एसपी रमेश और 12 C60 पार्टियों (300 कमांडो) और CRPF के एक दल के साथ गुरुवार दोपहर को कवांडे और नेलगुंडा से इंद्रावती के तट की ओर भारी बारिश के बीच एक अभियान शुरू किया गया। इस दौरान शुक्रवार की सुबह, माओवादियों ने सी60 कमांडो पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही। इस मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर हो गए हैं
