Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई में बन रहे मुंबई इंटरनेशल एयरपोर्ट का ट्रायल उड़ान शुरू कर दिया गया है। बीते जुलाई माह में इसकी पहली ट्रायल उड़ान भरी गई थी। लेकिन, एक बार फिर इसका ट्रायल किया जाएगा। एयरपोर्ट मार्च 2025 से उड़ानें शुरु होने की उम्मीद की जा रही है। जिसे लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। जुलाई माह में सफर ट्रायल के बाद एक बार फिर ट्रायल शुरू होना है। इस दौरान उपकरणों और सिग्नल की जांच होनी है। जिससे कि अगले 7 महीने में यह कार्गों उड़ाने के लिए तैयार हो जाए।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रायल की तैयारी (AI Image)
26 अगस्त ट्रायल किया जाएगा
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर फिलहाल, तकनीकी परीक्षण का काम अभी जारी रहेगा। और परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसकी इस्तेमाल की परमीशन के लिए काम को शुरू किया जाएगा। यहां 26 अगस्त से छोटे विमानों से इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा। यहां सोमवार से एयरपोर्ट विभागों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
जुलाई में हुआ था पहला ट्रायल
सिडको बोर्ड के निदेशक विजय सिंघल और संयुक्त पबंध शांतनु गोयल एयरपोर्ट के काम पर निगरानी रख रहे हैं। जुलाई माह में ही इस परीक्षण को किया जाना था। लेकिन, मौसम में खराबी की वजह काम को रोक दिया गया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरप्पु नायडु और कंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने 13 जुलाई नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की काम की जांच की थी।
मार्च 2025 से होगा परिचालन
मोहोल ने एयरपोर्ट की समीक्षा करने के बाद कहा कि एयरपोर्ट के पूरी तरह चालू होने पर यहां से हर साल करीब 9 करोड़ यात्रियों की आवाजाही रहेगी। वहीं इस प्रोजेक्ट को देश के विकास के लिए गेमचेंजर भी बताया था। बता दें कि एयरपोर्ट के पहले चरण 1 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगा।
इन शहरों को होगा फायदा
नवी मुंबई एयरपोर्ट देश का पहला मल्टी-मॉडल विमानन केंद्र साबित हो सकता है। इसे एक्सप्रेसवे, हाइवे मेट्रो, हाई स्पीड रेल और जलमार्ग से भी जोड़ा जाएगा। इसके शुरू होने से महाराष्ट्र, पूणे, ठाणे और मुंबई को काफी फायदा होगा।
5 चरणों में तैयार होगा एयरपोर्ट
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रॉजेक्ट को 5 चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले दो चरणों में हर साल दो करोड़ यात्री की क्षमता रेहगी। इसके बाद पांचवे चरण में यहां चार टर्मिनल और दो रनवे बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट के एक रनवे और टर्मिनल का काम पूरा किया जा चुका है।
1,600 हेक्टर में बन रहा नवी मुंबई एयरपोर्ट
बता दें मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रायगड जिल में उलवा और पनवेल के बीज 1,600 हेक्टर में तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण में सिडको नोडल एजेंसी काम कर रही है। इसकी लागत 19 हजार 600 करोड़ रुपये बताई जाती है। जुलाई माह के पहले ट्रायल के बाद एक बार फिर ट्रायल शुरू होना है। इसमें उपकरणों और सिग्नल की जांच होगी, जिससे कि अगले 7 महीने में यह कार्गों उड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार रहे।
