मुंबई

नागपुर में भयावह हादसा, ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, धड़ से अलग हुए सिर

Nagpur Road Accident: नागपुर के कमलेश्वर तालुका में बाइक सवार दो भाई ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के पहियों से कुचलने से शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हिंट एंड रन में मामला दर्ज कर लिया है।

Image

नागपुर में भीषण हादसा

Nagpur Road Accident: नागपुर के कमलेश्वर तालुका में एक भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा बेहद भयावह था जिसमें दोनों भाइयों के सर धड़ से अलग हो गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों के क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

सेलू गांव के पास हुआ हादसा

कमलेश्वर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सेलू गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अस्तिकला गांव के निवासी संदीप चंद्रभान कांडे (34) और उसके 28 वर्षीय भाई प्रवीण के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘संदीप मध्य प्रदेश के पचमढ़ी गया था। कमलेश्वर लौटते समय उसका भाई प्रवीण उसे लेने गया। दोनों भाइयों के दोपहिया वाहन से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ।’’

हिट-एंड-रन का मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि डिवाइडर में एक छोटी जगह से सड़क पार करने की कोशिश करते समय वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर लगने के कारण दोनों अपने दोपहिया वाहन से गिर गए और ट्रक के पहियों से कुचल गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ ‘हिट-एंड-रन’ का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article