शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद सियासी कोहराम, मोदी ने मांगी माफी, MVA का मुंबई मार्च शुरू

Mumbai News: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने के बाद MVA सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। विरोध प्रदर्शन हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक किया जाएगा। इस दौरान 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमवीए का विरोध प्रदर्शन आज
  • हुतात्मा चौक पर सुरक्षाकर्मी तैनात
  • भाजपा भी करेगी प्रदर्शन

Mumbai News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर गई है। मूर्ति के गिरने के बाद महा विकास अघाड़ी (MVA) ने विरोध सरकरा के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया। एमवीए ने इस आंदोलन को जोडो मारा यानी जूते मारो नाम दिया है। आंदोलन रविवार सुबह 10 बजे हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक किया जाएगा। इस दौरान गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मूर्ति गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने माफी मांगी है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की इस मूर्ति का अनावरण पीएम मोदी द्वारा दिसंबर 2023 में किया गया था।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Collapse

शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर सियासत तेज

आंदोलन में शामिल होंगे ये वरिष्ठ नेता

जूते मारो आंदोलन में महा विकास अघाड़ी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं। इसमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की चीफ शरद पवार, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पाटोले शामिल होने होने वाले है। इनसे साथ कई बड़े सांसद और नेता भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटने के पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए इस आंदोलन में शामिल होंगे। इतना ही नहीं भाजपा भी आज विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष विधानसभा चुनाव से पहले मूर्ति गिरने के मामले में राजनीति कर रही है।

End of Feed