मुंबई

मुंबई में शराबी ने पकड़ी बस की स्टीयरिंग, संतुलन बिगड़ने से चपेट में आए पैदल यात्री, एक की मौत और 8 घायल

मुंबई में नशे में धुत एक यात्री का बेस्ट बस के ड्राइवर से झगड़ा हो गया। इस दौरान यात्री ने बस की स्टीयरिंग पकड़ ली। इस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और 9 पैदल यात्री चपेट में आकर घायल हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस ने नशे में धुत यात्री को हिरासत में ले लिया है।

Image

मुंबई में बस हादसा

Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के लालबाग इलाके में नशे में धुत यात्री के कारण बस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई है। मुंबई में रविवार शाम को नशे में धुत एक व्यक्ति ने ‘बेस्ट’ बस चालक से झगड़े के दौरान वाहन की ‘स्टीयरिंग’ पकड़ ली। इसकी वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और नौ पैदल यात्री उसकी चपेट में आ गए। जिससे 2 महिलाओं समेत 9 लोगों घायल हो गए थे। 9 घायलों में से 8 को इलाज कर छुट्टी दे दी गई, 1 महिला की मौत हो गई। पुलिस ने नशे में धुत यात्री दत्ता शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कार और दोपहिया वाहन भी चपेट में आए

अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत यात्री की हरकत के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे शहर के लालबाग क्षेत्र में पैदल यात्री, कार और दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए। कालाचौकी पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार, रूट 66 (दक्षिण मुंबई के बैलार्ड पियर से) पर एक इलेक्ट्रिक बस सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक की ओर जा रही थी, तभी यह घटना घटी।

आरोपी को हिरासत में लिया गया

शराब के नशे में धुत एक यात्री का बस चालक से झगड़ा हो गया। जब बस लालबाग में स्थित गणेश टॉकीज के पास पहुंची तो उसने अचानक स्टीयरिंग पकड़ ली, जिससे वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। उन्होंने बताया कि बस ने दो मोटरसाइकिल और एक कार को तथा कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे नौ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नशे में धुत यात्री को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article