बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला : विपक्षी गठबंधन MVA ने 24 अगस्त को 'Maharashtra Bandh' का किया आह्वान

Maharashtra Bandh: बदलापुर में स्कूल में 2 मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले पर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। ये फैसला शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच एक बैठक के दौरान लिया गया।

Maharashtra Bandh: महाराष्ट्र बदलापुर के एक स्कूल में 2 बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न की सूचना मिलते ही गुस्साए लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस घटना के बाद विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार यानीआज घटना के विरोध में 24 अगस्त को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि एमवीए के घटक दलों- कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा- एसपी) ने यहां हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया।

Maharashtra Bandh.

महाराष्ट्र बंद

24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान

विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि एमवीए के सभी सहयोगी दल 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेतृत्व वाली सरकार के सभी मोर्चों पर विफल रहने पर चर्चा की और बंद का फैसला लिया। इस बीच, कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बदलापुर की घटना को लेकर राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान वडेट्टीवार और कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। मंत्रालय के बाहर प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के लिए कांग्रेस के नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए गायकवाड़ और वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

End of Feed