मुंबई

मुंबई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी, जानें सभी डिटेल

मुंबई के लोगों को जल्द ही नई मेट्रो लाइन की सौगात मिलने जा रही है। 12 किमी लंबी मुंबई मेट्रो-3 प्रोजेक्ट का फेस-1 अगले महीने शुरू होने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे और इस लाइन के चालू होने से मुंबई के लोगों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।

Image

मुंबई मेट्रो

Photo : Times Now Digital

मुंबईकर को जल्द ही एक और मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। इससे मुंबई में लंबी दूरी का सफर करने वालों को आसानी होगी। मुंबई मेट्रो -3 प्रोजेक्ट का फेस-1 जल्द ही आमची मुंबई के आम मुंबईकर के लिए खुल जाएगा। 12 किमी का यह फेस-1 आरे को भीड़भाड़ वाले बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (BKC) से जोड़ेगा। इस लाइन के शुरू हो जाने से मुंबई के लोगों को वर्ल्ड क्लास मेट्रो के सफर का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

कब चलेगी मेट्रो ट्रेन

मुंबई मेट्रो -3 प्रोजेक्ट के फेस-1 के तहत आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो का संचालन अगले महीने यानी अक्टूबर शुरुआत में ही होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 4 अक्टूबर को इस लाइन का भव्य उद्घाटन होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर मुंबई में मौजूद रहेंगे।

मुंबई मेट्रो-3 प्रोजेक्ट का फेस-1 के स्टेशन

इस लाइन के उद्घाटन से मुबई के कई इलाकों को फायदा होगा। लोगों को दफ्तर जाने और दफ्तर से घर लौटने में आसानी होगी। इस लाइन पर कुल 10 स्टेशन बनाए गए हैं। उन स्टेशनों की लिस्ट यहां है -
  • आरे कॉलोनी (Aarey Colony)
  • सीप्ज (SEEPZ)
  • एमआईडीसी (MIDC)
  • मरोल नाका (Marol Naka)
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल-2 (CSMI Airport Terminal 2)
  • सहार रोड (Sahar Road)
  • छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (CSMI Airport Terminal 1)
  • सांताक्रूज (Santacruz)
  • विद्यानगरी (Vidyanagari)
  • बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC)
ये भी पढ़ें - ये नूर कहां से आया : अल्मोड़ा ही नहीं देश की शान हैं प्रसून जोशी, 'रहना तू... है जैसा तू...'

33 किमी लंबी होगी पूरी मेट्रो लाइन-3

मुंबई मेट्रो-3 लाइन जब पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी तो यह कुल 33 किमी लंबी होगी। यह मेट्रो लाइन दक्षिण मुंबई (South Mumbai) को मुख्य शहर और उपनगरों से जोड़ेगी। माना जा रहा है कि इस अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन पर हर रोड 1.7 मीलियन यानी 17 लाख से ज्यादा यात्री सफर करेंगे। इस रूट पर हर 3-4 मिनट में एक मेट्रो चलेगी, जिसमें एक साथ करीब 2500 लोग यात्रा करेंगे।

स्मार्ट और फास्ट मीडियम

मेट्रो लाइन- के लिए टिकटिंग की व्यवस्था बहुत ही आसान बनाई गई है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। ऑटोमेटेड ओपन लूप सिस्टम सभी यात्रियों को पोस्टपेड और प्रीपेड स्मार्ट कार्ड के जरिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की सुविधा देगा।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article