Mumbai News: मुंबई में पत्नी बनी ठग, कर्ज दिलाने के बहाने पति से ऐंठे करोड़ों रुपये

मुंबई में एक महिला ने तीन साथियों संग मिलकर अपने पति से कर्ज दिलाने के बहाने करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। पत्नी पर आरोप है कि उसने साल सालों में पति विशाल रोडे से अलग-अलग तरीकों से 1.73 करोड़ रुपये ऐंठे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी में एक महिला ने कर्ज दिलाने के बहाने से तीन साथियों के साथ मिलकर अपने पति के साथ कथित रूप से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी की। साथ ही उसे फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दिलवाई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुंबई के भांडुप थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी पूनम रोडे और उसके साथियों सचिन येलावी, सुहास पवार और किशोर पवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा कि पूनम ने कथित तौर पर अपने पति विशाल अशोक रोडे से सात साल की अवधि में 1.73 करोड़ रुपये की ठगी की।

crime

फाइल फोटो

2019 में पति से कराई दोस्तों की मुलाकात

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2019 में आरोपी ने अपने पति को अपनी दोस्त येलावी और परिचित सुहास पवार से मिलवाया और दावा किया कि वे व्यवसायी हैं जो उसे ऋण दिलाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बाद में उसने दावा किया कि सुहास पवार को जानने वाला म्हात्रे नामक एक व्यवसायी एक कंपनी के माध्यम से तीन करोड़ रुपये का ऋण दे सकता है और दबाव में आकर विशाल रोडे ने येलावी को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 6.92 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, ऋण कभी भी जारी नहीं किया गया।

End of Feed