मुंबई

Mumbai News: होली के दौरान मुंबई पुलिस ने पिक्कड़ों पर दिखाई सख्ती, विशेष अभियान के दौरान काटे 1.79 करोड़ रुपये के चालान

मुंबई में इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, गति सीमा से अधिक तेज चलने,बिना हेलमेट के बाइक चलाने, तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Image

मुंबई पुलिस (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मुंबई पुलिस ने होली और होलिका दहन के दौरान ट्रैफिक और ड्रंक एंड ड्राइव की जांच के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 17,495 चालान जारी कर 1.79 करोड़ रुपये वसूल डाले। होलिका दहन और होली के दो दिनों (13 और 14 मार्च) में मुंबई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 1,79,79,250 की राशि के 17,495 चालान जारी किए।

विशेष अभियान चलाया गया

मुंबई में प्रमुख चौराहों,सड़कों और राजमार्गों पर पुलिस ने कई चेक पॉइंट्स,नाकेबंदी और चौकियों की स्थापना करके विशेष अभियान चलाया। जिसके तहत ट्रैफिक नियमों का उलंघन करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्या करें और क्या न करें (do and don't) की एक सूची भी जारी की थी और एक सलाह भी दी थी कि किन बातों का पालन करना चाहिए, ऐसा न करने पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त शहर के उन जगहों पर विशेष अभियान चलाए गए, जहां यातायात उल्लंघन की संभावना थी। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, गति सीमा से अधिक तेज चलने,बिना हेलमेट के बाइक चलाने, तीन लोगों को बैठाकर यात्रा करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई

826 लोगों पर मामला दर्ज

दो दिनों में बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 4949 मामले, शराब पीकर वाहन चलाने के 183 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 33 चालान, वन-वे सड़क पर वाहन चलाने के 992 चालान, तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के 425 मामले, सिग्नल तोड़ने के 1942 मामले और बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 826 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

होली के अवसर पर कई हादसे

इस बीच रंगों का त्योहार होली कुछ लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण भी रहा। जिसमे अलग-अलग हादसों में 29 से ज़्यादा लोग चोटिल हो गए। जिन्हें BMC अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से चार लोगो को भर्ती करने की आवश्यकता थी। जबकि कई अन्य का OPD में इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। दो को सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल ले जाया गया और अन्य दो का इलाज दक्षिण मुंबई के नायर अस्पताल में किया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article