Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, मुंबई पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; 12,420 पुलिसकर्मी तैनात

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची है। 11 दिन के उत्सव को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Ganesh Chaturthi: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। लोग अपने घर बप्पा की मूर्तियां ला रहे हैं ताकि इस उत्सव और धूम-धाम से मना सकें। इस बीच महाराष्ट्र में इसकी अलग ही रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 दिन के उत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। इस दौरान पुलिस ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। मुंबई में 11 दिन के इस उत्सव के भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। आइए आपको मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताएं -

Ganesh Chaturthi

मुंबई पुलिस ने गणेश चतुर्थी पर किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गणेश चतुर्थी पर मुंबई में सुरक्षाबलों की तैनाती

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 7 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक मुंबई शहर और उपनगरों में उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी उत्सव के मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान 12,420 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

End of Feed