मुंबई

Mumbai Hit and Run: सड़क पर बैनर लगा रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mumbai Hit and Run: मुंबई में मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो कार्यकर्ता सड़क पर बैनर लगा रहे थे। जिन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद कार समेत चालक मौके से फरार हो गया।

Image

मुंबई में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला

Mumbai Hit and Run: मुंबई से एक बार फिर हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दूसरे की हालत गंभीर है। दूसरे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बैनर लगा रहे थे दोनों व्यक्ति

यह घटना सुबह 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार मुलुंड चा राजा गणपति मंडल के दो कार्यकर्ता सुबह बैनर और पोस्टर लगा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने इन दोनों युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार मौके से फरार हो गई। इस हादसे में प्रीतम थोरात नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि प्रसाद पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नवघर पुलिस मौके पर पहुंच गई। नवघर पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले कुछ हफ्ते पहले वर्ली इलाके में भी ऐसी ही हिंट एंड रन की घटना हुई थी। जहां एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी थी और मौके से फरार हो गया था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article