मुंबई पुलिस के DCP सुधाकर पठारे की कार एक्सीडेंट में मौत, हैदराबाद में हुआ हादसा

Mumbai Police DCP Car Accident: मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के DCP सुधाकर पठारे की हैदराबाद में कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। हैदराबाद में वे ट्रेनिंग के लिए गए थे। आज वे अपने एक रिश्तेदार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर एक ट्रक से हो गई।

Mumbai Police DCP Accident: मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के DCP सुधाकर पठारे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए गए थे। शनिवार को एक रिश्तेदार के साथ वे ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके रिश्तेदार की भी मौत हो गई। डीसीपी सुधाकर पठारे की मौत की जानकारी मुंबई पुलिस को भी दे दी गई है।

ट्रक से टकराई डीसीपी की कार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीसीपी सुधाकर पठारे कार से तेलंगाना के श्रीशैलम से नगरकुरलुन जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके एक रिश्तेदार भागवत खोडके की भी मौत हो गई।

End of Feed