मुंबई

Maharashtra: बीड शहर के मस्जिद में धमाके से मचा हड़कंप; सामने आया विस्फोट के बाद का Video

महाराष्ट्र के बीड शहर में रमजान के दौरान एक मस्जिद में धमका हो गया। इससे घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीड के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में आज तड़के करीब 4 बजे हल्का विस्फोट हुआ। रमजान के दौरान मस्जिद में हुए इस तरह के विस्फोट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। वास्तव में यह विस्फोट किसने किया और यह कैसे हुआ? पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन मस्जिद की दीवार को नुकसान हुआ है।

सुबह 4 बजे हुआ धमाका

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से अंदर घुसा था और उसने जिलेटिन की कुछ छड़ें वहां रखी, जिसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुन गांव के मुखिया ने रविवार को पुलिस को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में मस्जिद के अंदर का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है और उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद की अपील की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article